{"_id":"645011063a3500a1240fb477","slug":"cricket-tournament-siddharthnagar-news-c-7-1-148260-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आजाद क्रिकेट क्लब सिकौथा की टीम का टूर्नामेंट पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आजाद क्रिकेट क्लब सिकौथा की टीम का टूर्नामेंट पर कब्जा
Tue, 02 May 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर के हनुमान नगर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आजाद क्रिकेट कल्ब के कप्तान राजन गुप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के हनुमान नगर में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतकर आजाद क्रिकेट क्लब सिकौथा की टीम ने टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। सिकौथा के खिलाड़ी रमाकांत कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सोमवार को हुए फाइनल मैच आजाद क्रिकेट कल्ब सिकौथा व तूफान क्रिकेट क्लब ऊंवारे के बीच खेला गया। टॉस जीत कर ऊंवारे की टीम ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए ऊंवारे की टीम ने अपने साथी खिलाड़ी बब्बू के 70 रन के सहयोग से निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया। 136 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सिकौथा की टीम ने राजन के 55, हिमांशु के 45 व सलाम के 23 रनों की बदौलत 12.3 ओवरों में 136 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैच में 5 विकेट लेने पर सिकौथा टीम के खिलाड़ी रमाकांत कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
सागर गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान राजन गुप्ता को 11 हजार और उपविजेता टीम के कप्तान को 51 सौ रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान गयासुद्दीन, रवि कश्यप, रजा, गोलू, प्रशांत, दर्शन, अरुण आदि मौजूद रहे।