{"_id":"64d15ad1984ca5e1f60c7ff4","slug":"created-history-by-winning-three-gold-medals-in-the-state-championship-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2676-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्टेट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्टेट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास
Tue, 08 Aug 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्टस चैंपियनशिप-2023 में सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन नोएडा द्वितीय स्थान पर सीएमएस लखनऊ और तृतीय स्थान पर जयपुरिया फतेहपुर रहा। वहीं आकांक्षी जनपद से इंडो नेपाल बोर्डर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में अध्ययनरत छात्र भी इस प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।
रविवार को हुए प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों के साथ आट्रिज़्स्टिक सोलो प्रतियोगिता में जिले के जूनियर और सब जूनियर वर्ग में एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जूनियर वर्ग में जहां उमेश कुमार पहले गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं अमरनाथ ने पहला सिल्वर मेडल जीतकर अपना खाता खोला। सब जूनियर वर्ग में श्याम सुंदर ने सिद्धार्थनगर को दूसरा गोल्ड दिलवाया। आर्टिस्टिक पेयर बालक वर्ग में अमरनाथ एवं उमेश कुमार ने तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर सिद्धार्थनगर की दावेदारी मजबूत किया।
सिद्धार्थनगर के योग प्रशिक्षक एवं जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार ने इस वर्ष पहली बार अपनी बेटी पूणिज़्मा को किड्स कैटेगरी में उतारा था। इनकी बेटी प्राथमिक विद्यालय बरदहवा विकास क्षेत्र बर्डपुर में अध्ययनरत है ने अद्भुत प्रदर्शन किया। मगर स्थान बनाने में कामयाब नहीं रही। जहां एक तरफ आम जनता सरकारी अध्यापकों को कहती है कि अध्यापक अपने स्वयं के बच्चे प्राइमरी स्कूल में नहीं पढ़ाते हैं। वहीं महेश कुमार ने यह साहस भरा कदम उठाया है और अपनी बेटी को प्राइमरी स्कूल में नामांकन करवाकर रोज स्वयं विद्यालय छोड़कर अपने विद्यालय जाते हैं। महेश कुमार स्वयं ही अपनी इस बेटी के योग प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन
बताते चलें कि महेश कुमार इससे पहले भी बेसिक शिक्षा परिषद को नेशनल योग ओलंपियाड दिलवाकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है और जनपद का स्काउट और योग शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाया है। अब यह बच्चें राष्ट्रीय चैंपियनशिप नई दिल्ली देश की राजधानी में खेलेंगे।