फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crazy incense in the day, Umas hanging at night

Siddharthnagar News: दिन में कड़ी धूप, रात में सता रही उमस

Sat, 12 Jul 2025 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Crazy incense in the day, Umas hanging at night
तेज धूप खिलने से अशोक मार्ग पर पसरा सन्नाटा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। कई दिनों से दिन व रात दोनों ही समय उमस भरी गर्मी परेशानी का कारण बन रही है। दिन में जहां कड़ी धूप हो रही है।
वहीं शहरवासियों को रात में भी उमस भरी गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी दिन का अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम को लेकर मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के साथ तेज व सीधी धूप से बचने के प्रति भी सचेत किया है। स्कूली बच्चों पर पड़ा असर जिले में बढ़ती तेज गर्मी की सबसे अधिक मार स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है।

शनिवार को छुट्टी के बाद बच्चे धूप से बचते दिखे। तेज धूप में घर जाते-जाते छोटे-छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे। गर्मी बढ़ने से बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी परेशान हो रहे है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तापमान और बढ़ेगा। उसके बाद गर्मी से राहत मिलने का आसार है।ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed