{"_id":"654a8e22530db21223087ba8","slug":"crackers-shop-will-be-on-fixed-place-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7940-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निर्धारित स्थल पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें, अलग लगाए तो दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निर्धारित स्थल पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें, अलग लगाए तो दर्ज होगा केस
Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे से विस्फोट होने वाले हादसे पर पुलिस प्रशासन सख्त
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दीपावली पर्व पर पटाखे की दुकानें निर्धारित स्थल पर ही लगेंगी। अगर कोई दुकान चिह्नित स्थल से अलग मिली तो उसे अवैध माना जाएगा और बिक्री करने वाले पर केस दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही दुकान लगाने वालों को शासन की ओर से निर्धारित किए गए आग से बचाव के इंतजाम के आदेश का अनुपालन करना होगा। अगर कोई दुकानदार नियम का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खुशियों के पर्व दीपावली को हर्षोल्लास के साथ मनाने के के लिए लोग पटाखे भी जमकर फोड़ते हैं। लेकिन पटाखों से लगने वाली आग से हर कोई अंजान रहता है। इसमें पटाखे की दुकान लगाने वाले भी नियम को तोड़ते हुए दिखते हैं। अलीगढ़वा में हुए विस्फोट और पूर्व में पटाखे से लगने वाली आग की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
पटाखे की दुकानें दो प्रकार से लगाई जाती हैं। इसमें एक स्थायी लाइसेंस होता है, जबकि दूसरा अस्थायी लाइसेंस होता है। अस्थायी लाइसेंस केवल दीपावली और धनरतेस पर्व तक होता है। इसके लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की ओर से लाइसेंस जारी किया जाता है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले की पांच तहसीलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक अस्थायी लाइसेंस के लिए कुल 200 आवेदन पड़े हुए हैं। अब तक एक भी लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। वहीं, स्थायी की नौगढ़ तहसील में नौ, बांसी में चार थीं, जिसमें आबादी के बीच में होने के कारण तीन का लाइसेंस खत्म कर दिया गया।
इटवा तहसील क्षेत्र में स्थायी लाइसेंस एक भी नहीं है। डुमरियागंज में तीन हैं। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में पांच स्थायी लाइसेंस हैं। स्थायी लाइसेंस वालों की एसडीएम और सीओ की ओर से जांच करके आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। जबकि अस्थायी का लाइसेंस जारी होने के बाद चिह्नित किए गए स्थल पर दुकानें लगा सकेंगे।
बसडिलिया ग्राउंड में तीन दिन बिकेंगे पटाखे
सिद्धार्थनगर। एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार उद्योग कार्यालय के बसडिलिया ग्राउंड में तीन दिन पटाखे की बिक्री होगी। बीएसए ग्राउंड में मेला लगने के कारण इस बार स्थान बदला जा रहा है। निर्धारित स्थान के अलावा अन्य स्थानों पर पटाखा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पटाखे की दुकान लाइसेंस धारक ही लगा सकेंगे वह भी निर्धारित किए गए स्थल पर। अगर इधर-उधर कोई लगाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार शासन की ओर से दिए सुरक्षा मानक आदेश का पालन करेंगे। अगर इसमें किसी ने कोताही की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम पूरी तरह से अलर्ट रहेगी।
-सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर