फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cow's tail left in water, cattleman died

पानी में छूटी गाय की पूंछ, पशुपालक की मौत

Wed, 01 Sep 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Cow's tail left in water, cattleman died
पानी में छूटी गाय की पूंछ, पशुपालक की मौत
विज्ञापन

गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के पास बहने वाले घाघर परासी नाले को गाय की पूंछ पकड़कर पार करते समय वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी दुलारे (70) ने पशु पालन किया था। वह गांव को प्रतिदिन चराने के लिए लेकर जाते थे। बाढ़ की वजह से गांव के आसपास पानी भर गया है। इस लिए बुधवार को वह गायों को लेकर गांव के बगल से गुजरने वाले घाघर परासी नाले के पास चराने के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह गायों को नाले के रास्ते पार करके जा रहे थे। एक गांव की पूंछ पकड़कर वह नाले को पार कर रहे थे। बीच में तेज बहाव के कारण पूछ छूट गई और कुछ दूर तक बहकर जाने के बाद डूबने से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद गांव के कुछ लोगों ने किनारे शव देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए। उसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसओ गोल्हौरा वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed