{"_id":"674a0d4e3994b1d5f70dd8e4","slug":"course-will-have-to-be-completed-before-the-exam-responsibility-fixed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-128092-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परीक्षा से पहले पूरा कराना होगा कोर्स, जिम्मेदारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परीक्षा से पहले पूरा कराना होगा कोर्स, जिम्मेदारी तय
Sat, 30 Nov 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालय में समय रहते कोर्स पूरा करना होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी। जिससे उनकी पढ़ाई पूरी हो सके और परीक्षा में बेहतर अंक ला सकें। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय कर दी है। कोर्स पूरा होने के संबंध में उन्हें कार्यालय को जानकारी देनी होगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। जिले में इस बार दोनों कक्षाओं में 65 हजार बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया आखिरी चरण में हैं। बोर्ड परीक्षा में बच्चे अच्छा अंक प्राप्त कर सकें, इसके लिए सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया गया है। समय रहने इन दो कक्षाओं का कोर्स पूरा कर लें। इसमें किसी प्रकार शिथिलता न बरती जाए। जहां पर कोर्स पूरा हो गया है, वह विद्यालय कोर्स पूरा होने के बाद अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करके और बेहतर तरीके से तैयारी कराएं। जिससे बच्चे अच्छा अंक ला सकें। कोर्स पूरा होने के संबंध में सभी जिम्मेदारों को कार्यालय में अवगत करना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं और जांच में पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि कोर्स पूरा करना होगा।