फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Couple beaten by miscreants in car, snatched cash

Siddharthnagar News: दंपति को कार सवार बदमाशों ने पीटा, नगदी छीनी

Fri, 23 Aug 2024 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten by miscreants in car, snatched cash
तरकुलवा। देवरिया उपचार कराने जा रहे दंपति को कार सवार बदमाशों ने कंचनपुर के निकट मारपीट करके घायल कर दिया तथा पत्नी के गले का मंगलसूत्र तथा पति के पॉकेट से नगदी छीन लिए। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अमतही गांव के मनोज तिवारी कसया में परिवार के साथ रहते हैं। वे बृहस्पतिवार की शाम को पत्नी शीला तिवारी का उपचार कराने देवरिया जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे के निकट पहुंचे थे कि एक कार में सवार तीन लोग आए और ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। गाड़ी से उतार करके लोहे के रॉड से मारपीट करके घायल कर दिया। पत्नी के पास से आभूषण सहित नगदी छीन लिए। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed