फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Counting of votes will be done on 14 tables of each assembly constituency

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल पर होगी मतगणना

Sun, 06 Mar 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 14 tables of each assembly constituency
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल पर होगी मतगणना
विज्ञापन

प्रत्येक टेबल पर सभी प्रत्याशी के रहेंगे एक एजेंट, पोस्टल बैलेट की टेबल पर दो एजेंट
सिद्धार्थनगर। नवीन मंडी परिसर स्थित मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की 14 टेबल पर 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सभी प्रत्याशियों के प्रत्येक टेबल पर एक-एक एजेंट रहेंगे। सभी प्रत्याशी संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर से फार्म-18 भरकर मतगणना एजेंटो का परिचय पत्र प्राप्त कर लें। बिना अधिकृत परिचय पत्र के मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं होगा। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना तैयारी संबंधी बैठक में कहीं।
डीएम दीपक मीणा ने कहा कि मतगणना का कार्य 14 टेबल पर होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना परिसर में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है, कोई भी प्रत्याशी या उनके एजेंट मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पार्टी के प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि जो भी मतगणना एजेंट बनाएं, वह जानकार हो और अच्छे स्वभाव का हो, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। पोस्टल बैलेट की मतगणना अलग टेबल पर होगी, इसके लिए प्रत्येक प्रत्याशी के दो मतगणना एजेंट रहेंगे। मतगणना कक्ष में चल रहे कार्यों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से मतगणना कार्य संपन्न कराने में सभी से सहयोग करने की अपील की। इस दौरान एडीएम उमाशंकर प्रभारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल जब्बार उपस्थित थे।
विज्ञापन

होगा 56 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला
जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में 56 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनका भविष्य ईवीएम में बंद हो चुका है, मतगणना में इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इन प्रत्याशियों के साथ ही समर्थकों को भी मतगणना के बाद चुनाव परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed