{"_id":"6318f3695332030f9f7e4457","slug":"cosmetics-recovered-two-caught-siddharthnagar-news-gkp4497439180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में लदा कॉस्मेटिक सामान बरामद, दो पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप में लदा कॉस्मेटिक सामान बरामद, दो पकड़े गए
विज्ञापन
बढ़नी में कॉस्मेटिक सामान की गिनती करते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पिकअप में लदा कॉस्मेटिक सामान बरामद, दो पकड़े गए
बढनी। बढ़नी पुलिस चौकी ने मंगलवार देर शाम एक पिकअप में ले जाए जा रहे कॉस्मेटिक सामान को पकड़ा। पूछताछ में कोई वैध कागजात नहीं मिला तो कॉस्मेटिक सामान, पिकअप, ड्राइवर और एक व्यक्ति को कस्टम मोबाइल बढ़नी को सौंप दिया गया।
चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की बढ़नी ब्लॉक के पास गुरु प्रसाद के घर के सामने एक पिकअप में कुछ अवैध सामान लदा है। बताए हुए स्थान पर पहुंचकर पिकअप को रोका गया और तलाशी ली गई तो उसमें कॉस्मेटिक का सामान निकला। वाहन में मौजूद व्यक्ति सामान के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका।
पूछताछ में उसने अपनी पहचान तेजई अग्रहरि निवासी थाना ढेबरूआ बताई तथा बगल में बैठे व्यक्ति ने खुद को विजय जायसवाल निवासी बरगदवा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर बताया। पूछताछ के बाद बरामद सामान सहित दोनों को बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।