फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   corona se 1 death

कोरोना से एक की मौत, 39 नए संक्रमित मिले

Wed, 05 Aug 2020 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
corona se 1 death
कोरोना से सपा नेता की मौत, 39 संक्रमित मिले
विज्ञापन

महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 931 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे जिले के निवासी सपा नेता की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके अलावा जिले में 10 पुलिस कर्मियों समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब तक 931 लोग संक्रमित पाए गए जा चुके हैं। इनमें 581 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 338 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 13 लोगों की जान गई है।

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन नए मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी सपा नेता की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। वहीं सैंपल जांच में कोरोना निगेटिव पाया गया था। इसके बाद वह घर लौटे और तबीयत खराब हुई तो लखनऊ के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज शुरू हुआ, जहां जांच में कोरोना संक्रमण पाया गया। इलाज के दौरान सपा नेता की मौत हो गई। बढ़नी ब्लॉक के मुडिला में चार, बांसी के उड़वलिया और नरकटहा में एक-एक, बर्डपुर क्षेत्र के कपिलवस्तु कोतवाली में छह, इटवा के कठेला में दो, जोगिया के देवरा में दो, खेसरहा के घोसियारी में एक, खुनियांव के धनगढ़वा में एक, लोटन के भरमी में तीन, पुलिस लाइंस में चार, जिला अस्पताल में दो, नौगढ़ में चार, कंदवा बाजार एक, विद्युत वितरण खंड एक, उसका के परसा खुर्द में पांच, मदनपुर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 39 कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है, उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था और वहीं संक्रमित पाया गया और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed