{"_id":"5ea6e29c8ebc3e90846651e6","slug":"corona-sanitizer-siddharthnagar-news-gkp349372885","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सुरक्षित हो जाईए फिर समस्या बताईए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सुरक्षित हो जाईए फिर समस्या बताईए
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना में सैनिटाइज मशीन का उद्धघाटन करते एसपी विजय ढुल।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पहले सुरक्षित हो जाइए फिर समस्या बताइए’
कोरोना से बचाव के लिए त्रिलोकपुर थाने में लगी आधुनिक सैनिटाइजर मशीन
मशीन को बिना हाथ से छूए ही कर सकेंगे हैंडवाश
पैर से चलेगी मशीन, एसपी ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण से बचाव के तमाम उपाय किए जा रहे हैं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। थाने पर आने वाले फरियादियों और पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए त्रिलोकपुर एसओ ने नई पहल की है। थाना परिसर में सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। इसमें बिना हाथ लगाए ही लोग लिक्विड सोप और पानी का नल चलाकर हाथ धो सकेंगे।
एसपी विजय ढुल ने डीएम दीपक मीणा के साथ सोमवार केे इस मशीन का उद्घाटन किया। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है जो एक-दूसरे के करीब में आने से फैलती है। सफाई अहम है। इससे संक्रमित होने से बचा जा सकता है। त्रिलोकपुर थाने में सैनिटाइजर मशीन लगाना अच्छी पहल है। इससे थाने में आने वाले फरियादी और पुलिसकर्मी सैनिटाइज होंगे। मशीन से किसी भी प्रकार से संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। सीओ महेंद्र सिंह देव ने भी मशीन को उपयोगी बताया। एसओ रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि थाने पर आने वालों को संक्रमण मुक्त रखने और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। थाने में आने वाले हर फरियादी और पुलिसकर्मी को निर्देश है कि वह समय-समय पर हाथ को सैनिटाइज करते रहें।