{"_id":"6a68f2d82363d6534f09531b","slug":"cooks-and-kitchen-staff-of-unit-31-will-stage-a-protest-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161961-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रसोइया कर्मचारी यूनिट 31 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रसोइया कर्मचारी यूनिट 31 को करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
बांसी। मिड डे मील रसोईया कर्मचारी यूनियन की जिला कमेटी 31 जुलाई को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के बाद यूनियन की ओर से उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बांसी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यूनियन के जिला मंत्री विजय नाथ तिवारी ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रसोइयों के नवीनीकरण एवं पाल्य व्यवस्था समाप्त किए जाने, मानदेय में बढ़ोतरी, मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त अन्य कार्य कराए जाने पर रोक लगाने तथा व्यवस्था के निजीकरण को बंद करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर रसोइया आवाज उठाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिले भर की रसोइया से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। यूनियन का कहना है कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संवादर