फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Convert six bed HDU into emergency ICU at medical college

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में छह बेड एचडीयू को इमरजेंसी आईसीयू में बदलें

Wed, 09 Apr 2025 10:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 10:38 AM IST
विज्ञापन
Convert six bed HDU into emergency ICU at medical college
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. एलडी  मिश्रा। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज का मंगलवार को इमरजेंसी स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. एल डी मिश्र ने निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने इमरजेंसी विभाग, पैथोलॉजी विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, ब्लड बैंक आदि संबंधित विभागों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के बाद उनके द्वारा इमरजेंसी में हुए कार्यों की सराहना की गई। इस दौरान निर्देश किए कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए छह बेड एचडीयू को इमरजेंसी आईसीयू में बदला जाए।
विज्ञापन

इस दौरान बताया गया कि पूर्व में माह नवंबर 2023 में जब निरीक्षण किया गया था, तो विभाग में बहुत सारी खामियां थी। इसको वर्तमान में काफी हद तक पूर्ण कर लिया गया हैं। उनके द्वारा बने स्ट्रक्चर में कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। उन्होंने रेड जोन को ट्रायज एरिया, येलो जॉन को रेड एरिया, ग्रीन जोन को येलो एरिया एवं इमरजेंसी जनरल वार्ड को एडिशनल येलो एरिया एवं ग्रीन एरिया में कन्वर्ट करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी विभाग में मेजर ओटी बनाने के लिए जगह को चिह्नित कर निर्देशित किया गया। कुछ मशीनों के जैसे एबीजी मशीन उपलब्ध कराने की सलाह दी। साथ ही 6 बेड एचडीयू को इमरजेंसी आईसीयू में कन्वर्ट करने की सलाह भी दी गई।

एकेडमिक ब्लॉक के लेक्चर हॉल वन में ट्रेनिंग सेशन लिया गया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. राजेश मोहन, सीएमएस एके झा, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मो. नौशाद आलम एवं इमरजेंसी नोडल ऑफिसर डॉक्टर सीबी पांडेय एवं अन्य सदस्य संकाय, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed