फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Control on smugglers, strictness at toll plazas

Siddharthnagar News: तस्करों पर लगाम, टोल प्लाजा पर सख्ती

Sun, 17 May 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Control on smugglers, strictness at toll plazas
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तस्करी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए अब जनपद के टोला प्लाजा पर भी पुलिस की नजर रहेगी। टोला प्लाजा पर वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी।
शनिवार रात थाना शिवनगर डिडई क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत राय की अगुवाई में थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहनों की गहन जांच की।
विज्ञापन

वहीं, शोहरतगढ़- बढ़नी मार्ग पर स्थिति टोल प्लाजा पर सीओ मयंक कुमार द्विवेदी की अगुवाई में जांच की गई। इस दौरान चार पहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। वहीं बिना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों का रोकने और परिवहन वाहनों से तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से जांच के लिए अलग तरीका अपनाया है। टोल प्लाजा पर जांच करने के सभी छोटे बड़े वाहनों की जांच गहनता से हो जाएगी। इसलिए टोल प्लाजा को टारगेट किया।
सीओ यातायात सुजीत कुमार राय की अगुवाई में शिवनगर डिडई के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। जबकि प्रभारी यातायात अजय कुमार सिंह यादव ने भी यातायात टीम के साथ मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की और चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
इसके अलावा, शोहरतगढ़ टोल प्लाजा पर भी देर रात क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक कुमार द्विवेदी की अगुवाई में करीब दो घंटे तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की जांच के साथ कागजातों का सत्यापन किया।

सीओ सुजीत ने कहा कि संयुक्त चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।ू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed