{"_id":"68c45d00b000b1eea00f729f","slug":"contractor-accused-of-demanding-money-to-replace-cable-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144528-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठेकेदार पर केबल बदलने के लिए पैसा मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठेकेदार पर केबल बदलने के लिए पैसा मांगने का आरोप
Fri, 12 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
तिलौली। कमजोर पोलों जर्जर तार व केबिलों के कारण विद्युत वितरण में आए दिन आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए विद्युत विभाग की ओर से जर्जर तारों व केबिलों को बदलने का कार्य कराया जा रहा है। गांव वालों का आरोप है कि ठेकेदार उपभोक्ताओं से बगैर सुविधा शुल्क लिए केबल बदलने को तैयार नहीं होते। रुपये लेने को लेकर मिठवल क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
जानकारी के अनुसार बांसी सबस्टेशन व मिठवल विकास क्षेत्र के गांव दुभरा में पुराने केबल को बदलने के लिए अपनी टीम व केबल लेकर गांव में पहुंचे और गांव के एलटी लाइन के नंगे तार को बदल कर नया केबल लगाया। कुछ जर्जर पोलों को भी बदला गया। वहीं गांव के उत्तर टोले में रहने वाले कनेक्शन धारी उपभोक्ता रामकुमार अहमद अली, मोहम्मद नासिर, राम भवन, राम अवध, श्याम भवन, रंजीत, सफीकुल्लाह, जगमोहन आदि के अनुसार उत्तर टोले में लगे एलटी लाइन के जर्जर केबल को बदलने के लिए ठेकेदार दस हजार रुपये की एकमुश्त डिमांड करने रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बगैर धन लिए ठेकेदार केबल बदलने को राजी नहीं हैं। संवाद