फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Contestants attending every event

हर आयोजन में शामिल हो रहे दावेदार

Thu, 18 Feb 2021 09:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Contestants attending every event
हर आयोजन में शामिल हो रहे दावेदार
विज्ञापन

लोगों का कुशलक्षेम पूछने के साथ जरूरी कार्यों में कर रहे मदद
गांव में आयोजित हो रहे खेलकूद प्रतियोगिताओं में पहुंच रहे नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। पंचायत चुनाव की सरगर्मी ने संभावित उम्मीदवारों की व्यवस्था बढ़ा दी है। सुबह-शाम लोगों का हालचाल लेने के साथ ही दिन में गांव में होने वाले आयोजनों में भी शामिल हो रहे हैं। आयोजकों से अधिक व्यस्तता संभावित दावेदारों की दिख रही है।
पंचायत चुनाव के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी तैयारी में लगे लोगों की दिनचर्या भी व्यस्त हो गई है। भावी प्रत्याशी घर-घर दस्तक देने लगे हैं। कुशलक्षेम पूछने के साथ ही जरूरी कार्य में भी सहयोग को तत्पर हैं। उनकी बढ़ती दरियादिली ने खेलकूद के आयोजकों का हौसला बढ़ा रहा है। गांव-गांव खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होने लगी हैं। जिसमें इन भावी उम्मीदवारों की सक्रिय भूमिका है। बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाना हो अथवा दवा मंगाने की सूचना मिलते ही कार्य हो रहा है। मतदाता भी इसका खूब आनंद ले रहे हैं। इस बार कोरोना संकट के कारण तमाम लोग परदेश की बजाय गांव में ही रोजगार करने लगे हैं। ऐसे लोगों को चुनाव से पहले प्रदेश न जाने के लिए मनाया जा रहा है। पंचायत चुनाव की तैयारी ने ग्रामीणों को चर्चा का नया अवसर दे दिया है। सुबह से शाम तक गांव-गांव लोग चुनावी चर्चा में व्यस्त हैं। अभी तक गांव में हुए विकास कार्यों पर लोग मंथन कर रहे हैं। जहां पर भी कुछ लोग इकट्ठे हो रहे हैं, वहां पर भी चुनावी चर्चा शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन

विश्वसनीय कार्यकर्ताओं की हो रही तलाश
पंचायत चुनाव में विश्वसनीय कार्यकर्ताओं की भूमिका और बढ़ जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए संभावित उम्मीदवार अभी से ऐसे लोगों की तलाश में हैं। जो पूरे चुनाव के दौरान केवल उन्हीं के पाले में मजबूती से खड़ा रहे। ऐसे कार्यकर्ताओं को पहले से ही अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जाने लगी है। ऐसे कार्यकर्ताओं को सुबह ही बाइक मिल जा रही है। जिससे वे दिनभर गांव से लेकर शहर का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed