फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Construction of entrance gate in Khunuwan is in limbo...displeasure among people.

Siddharthnagar News: खुनुवां में प्रवेश द्वार निर्माण अधर में... लोगों में नाराजगी

Wed, 20 Mar 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Construction of entrance gate in Khunuwan is in limbo...displeasure among people.
खुनुवां। जिले की नेपाल सीमा से सटे खुनुवां बाॅर्डर पर प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय एवं प्रवेश द्वार निर्माण की मंजूरी दो वर्ष पहले ही दे दी है। इसका निर्माण समयबद्ध रूप से पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मे है। परंतु विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आज भी इसका कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन

आलम यह है कि कार्यदायी संस्था ने विगत दो वर्ष में खुनुवां में प्रस्तावित पांच प्रवेश द्वार का केवल जमीनी फाउंडेशन कर सरिया का जाल खड़ाकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

खुनुवां कस्बाे के दिनेश कुमार गुप्ता, शमीम अहमद, रामानंद गिरी, राजीव श्रीवास्तव, समाजसेवी सचमुच त्रिपाठी, प्रधान संजय कुमार, प्रधान प्रतिनिधि बहरैची बाबा, डॉ. राधेरमण मिश्रा आदि ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भव्य स्वागत व प्रवेशद्वार निर्माण से पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। प्रवेशद्वार के निर्माण में देरी को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियन्ता जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि सम्बन्धित ठेकेदार को स्वागत एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed