फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   connection cut

50 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे

Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
connection cut
बिस्कोहर क्षेत्र में बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटते कर्मी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
50 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन

- बिजली निगम के अधिकारियों ने चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए नगर पंचायत बिस्कोहर, सोहना व जिगना फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में अभियान चलाया गया। बिजली बिल जमा न करने पर 50 बकायेदारों का कनेक्शन काट दिया गया।

शासन के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम बकाया बिल की वसूली के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ की गठित अलग-अलग टीमों ने कुल 69 कनेक्शनों की जांच किया। इन सभी पर बिजली बिल की 27.78 लाख रुपये की बकायेदारी मिली। टीम ने 19 उपभोक्ताओं से मौके पर ही 5.30 लाख की बकाया राशि वसूली। विद्युत उप केंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई संतोष कुमार ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने व बकाया बिल राशि की वसूली के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। टीम ने बिस्कोहर, सोहना व जिगना फीडर के तहत आने वाले गांवों में बड़े बकायेदारों के यहां सघन जांच की। 19 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही बकाया बिल राशि के बतौर 5.30 लाख की राशि जमा करा दी जबकि 50 उपभोक्ता ने चेतावनी के बाद भी 22.48 लाख की बकाया बिल राशि नहीं चुकाई। इस पर जांच टीम ने 50 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। साथ ही चेताया गया कि यदि बकाया जमा किये बिना विद्युत कनेक्शन को जोड़ने का प्रयास किया गया तो केस दर्ज होगा। इस संबंध में जेई संतोष कुमार ने बताया कि एकमुश्त जमा राशि योजना के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सरकार की मंशा है सभी को छूट मिले। इसी अभियान के तहत बिजली उपभोक्ता अपना बकाया एकमुश्त जमा करके छूट का लाभ उठा सकते हैं। अभियान में एसएसओ राहुल श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, दिलीप कुमार, हन्नान, सुलई, मोहम्मद तौफीक, नईम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed