फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Connect 10 people to the organization at each booth'

संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक बूथ पर 10 लोगों को जोड़े

Mon, 21 Dec 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
'Connect 10 people to the organization at each booth'
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘हर बूथ पर 10 लोगों को संगठन से जोड़ें’
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने समीक्षा बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। संगठन की मजबूती के लिए गांव-गांव जाकर प्रत्येक बूथ पर 10 लोगों को जोड़े, जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने। ये बातें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक ने जिला कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक में कही।
उन्होंने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के प्रयास से लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। लोगों के बीच कांग्रेस के कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा सरकार के किसान, नौजवान विरोधी कार्यों को बताते हुए लोगों को जागरूक करें। साथ ही उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनता सभी राजनीतिक दलों से ऊब चुकी है और कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम और डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिले में कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत हो रहा है। इस दौरान पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, पूर्व विधायक अनिल सिंह, अभिनय राय, अली अहमद, दिनेश वर्मा, सच्चिदानंद पांडेय, मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, अबदुस्सलाम, अनिल सिंह अन्नू, कैलाश पंछी, जावेद मुकीम, रंजना मिश्र, रियाज मनिहार, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया
सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा के निधन पर कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नर्वदेश्वर शुक्ल ने कहा कि मोतीलाल वोरा के निधन से कांग्रेस पार्टी की जो क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि मोतीलाल वोरा कांग्रेस के सफलतम युुग के प्रतिनिधि थे, उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। जिलाध्यक्ष काजी सुहैल अहमद और डॉ. अरविंद शुक्ल ने कहा कि मोतीलाल वोरा मूल्यों की राजनीति करने वालों के लिए हमेशा आदर्श रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed