फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congressmen demonstrated against inflation, shortage of fertilizers

महंगाई, खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against inflation, shortage of fertilizers
महंगाई, खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महंगाई और खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही बुंदेलखंड में खाद वितरण केंद्र पर लाइन में लगे किसानों पर पुलिस की ओर से लाठी चार्ज में जान गंवाने वाले किसान को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि बुंदेलखंड में आपदा एवं त्रासदी के कारण कई किसान पहले ही दम तोड़ चुके हैं। अब खाद नहीं मिलने के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस की लाठी चार्ज में मृतक किसान के परिजनों को बीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की जा रही है। मांग पूरी होने तक कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठने वाले हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के चलते किसानों को बुआई के इस मौसम में सुबह से शाम तक खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में खड़े रहने के बाद भी डीएपी नहीं मिल पा रही है। उल्टा पुलिस किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है। अगर किसानों को पर्याप्त खाद नहीं उपलब्ध कराई गई तो कांग्रेस के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ला, सादिक अहमद, कैलाश पंछी, अतहर अलीम, देवेंद्र गुड्डू, किरन शुक्ला, दिनेश वर्मा, अनिल सिंह अन्नू, लक्ष्मी प्रसाद यादव, रंजना मिश्रा, राजेश सिंह, सुनील यादव, अमजद खान फिरोज, रितेश त्रिपाठी, गुल मोहम्मद, आशुतोष, सत्यम पांडेय, मोहम्मद शमीम खान, अशरफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed