फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congressmen celebrated freedom fighter's day

Siddharthnagar News: कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता सेनानी दिवस मनाया

Wed, 08 Oct 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated freedom fighter's day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। क्रांति दिवस की स्मृति में शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी दिवस मनाया गया। इसमें विचार गोष्ठी कर सभी सेनानियों को नमन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद व पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ भारत छोड़ो आंदोलन सत्य, अहिंसा और जन एकता का अनुपम प्रतीक बना, जिसने देश को स्वतंत्रता की ओर निर्णायक गति दी। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह व महासचिव सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि देश की आजादी के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर स्वतंत्रता सेनानियों का यह देश सदैव ऋणी रहेगा। देश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने पिछले दिनों हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहरत राव के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान ओमप्रकाश दूबे, पप्पू खान, रियाज मनिहार, सुदामा प्रसाद, आसिफ रिज्वी, डॉ. प्रमोद कुमार, रियाजउद्दीन राईनी, शौकत अली, ज़ुबैर खान, अकरम अली सिद्दीकी, दिलीप कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed