{"_id":"631b8f6a936f5c576a407738","slug":"congress-workers-reveals-pad-yatra-siddharthnagar-news-gkp4499599101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा
विज्ञापन
डुमरियागंज के बेवां चौराहा से कांग्रेसियों ने भारत जोड़ो पद यात्रा निकाली। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली भारत जोड़ो पदयात्रा
भारतभारी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बेंवा चौराहे से भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर पद यात्रा निकाली। केंद्र सरकार को जनविरोधी बताया और सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की है। वह कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 12 प्रदेशों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 से अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए कुछ राजनीतिक शक्तियों ने देशवासियों के बीच में नफरत की दीवार सी खड़ी कर दी है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उस नफरत की दीवार को धराशायी कर देश में आपसी एकता और भाई चारा का माहौल बनाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बब्बू जायसवाल, कांग्रेस के जिला कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ रिज्वी आदि मौजूद रहे।