फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congress workers perform

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Congress workers perform
इटवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी जलाया। बाद में राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार श्रीष कुमार त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

डुमरियागंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पांडेय की अगुवाई में कैंप कार्यालय से निकलकर कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डाक बंगले के गेट पर पहुंचे। जहां पर पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। पुतला दहन के बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरने में सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आमजनमानस त्रस्त है।
विज्ञापन

लगातार पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदले की भावना से केंद्र सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी आदि के नाम से संचालित योजनाओं का नया नामकरण कर ओक्षी मानसिकता का परिचय दे रही है। अंत में जनहित के मुद्दों को लेकर 11 सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित नायब तहसीलदार शिरीष त्रिपाठी को सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस दौरान फैजान अहमद, फरहान अहमद, अब्दुल रहमान, सुरेंद्र शर्मा, बेचई, मोनू, दयानंद दूबे, राजू तिवारी, बब्लू दूबे, सद्दाम हुसैन, रामपाल, रामनिवास, रवि मिश्रा, अमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। केेंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने रविवार को नौगढ़ तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैलाश पंछी की अगुवाई में कार्यकर्ता एकत्र हुए। बाद में जनहित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का नाम बदलने का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेहरू, इंदिरा और राजीव के नाम से जो भी जनहित योजनाएं चल रही हैं उसे केंद्र सरकार बदलने पर उतारु हैं।
बढ़ती महंगाई के दौर मेें पेट्रोलियम पदार्थों में बढ़ोतरी होने से आम जनता को और भी मुसीबत उठानी पड़ेगी। किसानों को खाद व बीज नहीं मिल पा रहा है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सड़कें बदहाल हैं और सिंचाई की सुविधा न होने से किसान परेशान हैं।
प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं और कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। इस दौरान जिलाध्यक्ष महिला जिलाध्यक्ष रंजना मिश्रा, किरन शुक्ला, अभिनव पांडेय, रामानंद पांडेय, अकरम अली, राजेश सिंह, रामदेव कन्नौजिया और विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।
इटवा। डीजल पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि व महंगाई के विरोध में रविवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर इटवा तहसील में प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी जुबेर बेग को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने वादे को निभाने में पूरी तरह विफल है। देश में महंगाई चरम पर है और प्रधान मंत्री को विदेश घूमने से फुर्सत नहीं है। पूर्व सांसद हाजी मोहम्मद मुकीम ने कहा कि पूर्व में केंद्र सरकार की योजना प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के नाम की योजना, परियोजना तथा संस्थानों का नाम बदल कर भाजपा के नाम रखे जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे कांग्रेसी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता का केंद्र की भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। झूठ बोलकर सत्ता में आई भाजपा ने अपना वादा पूरा नहीं किया। लगातार सामानों के दामों में वृद्धि पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। कार्यक्रम को इटवा के पूर्व प्रत्याशी अब्दुल सलाम एडवोकेट व जिला महामंत्री नफीस चौधरी ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर कमाल अहमद, नफीस चौधरी, पंकज तिवारी, जलालुद्दीन, रामतेज शुक्ल, हरिद्वार यादव, सद्दाम हुसेन, अज्जू खान, बीपतराम शर्मा , संजय पांडेय, राम कृष्ण गौड, राधेश्याम मौर्य, जमीरुल्लाह, मुन्नीलाल चौहान आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed