{"_id":"61c0c37dbb115f2af2639a75","slug":"congress-paert-workers-prosiding-shakti-yatra-siddharthnagar-news-gkp4206227163","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्ति यात्रा में महिलाओं को बताई उनकी शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्ति यात्रा में महिलाओं को बताई उनकी शक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबेलिया से कांग्रेस पार्टी ने निकाली शक्ति यात्रा
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को मधुबेलिया से शक्ति यात्रा निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकार बताए गए।
कपिलवस्तु विधानसभा के मधुबेनिया चौराहे से भदावल वजीराबाद सुल्तानपुर होकर पुरानी नौगढ़ के जवाहर स्कूल तक कपिलवस्तु विधानसभा का शक्ति यात्रा संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं। का नारा लगाते हुए तीन किलोमीटर की दूरी तय की शक्ति यात्रा में लड़कियों और महिलाओं का तथा बीच में पड़ने वाले आधे दर्जन गांव के लोगों का अपार जनसमर्थन मिला। कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का आगाज हुआ है। उत्तर प्रदेश की आधी आबादी कांग्रेस के साथ खड़ी हो रही है। महिलाओं की अपार भीड़ देखते हुए यह सुनिश्चित हो गया है कि मिशन 2022 कांग्रेस की कामयाबी का परचम लहराएगी।
आज महिलाओं का उत्साह देखते हुए यह निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में कांग्रेस से अलग सरकार बनाना मुश्किल होगा। इस दौरान दिनेश कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार गुड्डू, दिनेश कुमार वर्मा, अनिल सिंह, गुल मोहम्मद, अनीस अहमद, जावेद अहमद, रितेश त्रिपाठी, प्रमोद, ओरी लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।