{"_id":"5feb72438ebc3e3d5a44e778","slug":"congress-footmarch-siddharthnagar-news-gkp378832319","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदयात्रा निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में पदयात्रा निकालते काग्रेसी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदयात्रा निकालकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
इटवा में जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में मंगलवार को इटवा स्थित पार्टी कार्यालय से ब्लॉक तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया और नारेबाजी की।
मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कस्बे में स्थित पार्टी कार्यालय से विकास खंड इटवा मुख्यालय तक पदयात्रा निकाली। पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि आज केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। उसे केवल पूंजीपतियों से प्रेम है। वे केवल उन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही हैं। ताजा बने तीनों कानून इसके उदाहरण हैं। किसानों के हितों की दुहाई देकर कानून बनाने वाले केंद्र सरकार के इस कानून से किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है। यही कारण है कि पूरे देश का किसान आज इस कानून के विरोध में सड़कों पर है और कांग्रेस भी इन किसानों की लड़ाई लड़ने में सड़क से लेकर संसद तक पूरी तन्मयता से लगी हुई है। हमारी पार्टी की नींव ही किसान, मजदूरों व गरीबों के हितों की रक्षा के लिए है। इस दौरान नेता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अब्दुस्सलाम खां, हमीदुल्लाह चौधरी, डॉ. नादिर सलाम, जावेद मुकीम, कमाल अहमद, मो. मुस्तफा, कृष्ण बहादुर सिंह, राम चंद्र पांडेय, राम उजागिर चौधरी, राहुल मौर्या, मैनुद्दीन खां आदि मौजूद रहे।
‘कृषि कानून से भरेगा पूंजीपतियों का खजाना’
सपा की ओर से तिलौली बाजार में किसान घेरा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। विधानसभा क्षेत्र बांसी के तिलौली बाजार में सपा की ओर से किसान घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। किसानों के लिए कानून को काला बताया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद बांसी के चेयरमैन मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार ने पूंजीपतियों का खजाना भरने के लिए कृषि कानून बनाकर किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। इस कानून से देश के बड़े पूंजीपतियों का खजाना भरेगा और किसान बदहाल होगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सच्ची हितैषी समाजवादी पार्टी है। जो इस काले कानून के खिलाफ किसानों के साथ लड़ाई लड़ रही है। इसके बावजूद यह सरकार किसानों की आवाज को न सुनकर उसे दबाने का काम कर रही है। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमनआरा राईनी ने कहा कि इस काले कानून की वापसी तक किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मो. नसीम, उमाकांत मिश्र, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश यादव, अबरार हुसैन, राम किशन चौरसिया, अर्जुन चौरसिया, अभिषेक मिश्र, हुसैन, कमलेश मिश्र, बबलू दुबे, अजमत अली, महताब आलम आदि मौजूद रहे।
हिसामुद्दीनपुर में आयोजित हुआ किसान घेरा कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव की अगुवाई में मंगलवार को क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव में किसान घेरा डालो, डेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधा गया। मुख्य अतिथि पूर्व सपा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि देश का किसान सड़क पर है और सरकार को कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। इस सरकार में बेरोजगारी जहां चरम पर पहुंच गई है। महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में मनमानी वृद्धि कर दी जा रही है। बिजली का बिल समाजवादी सरकार के समय से पांच गुना ज्यादा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी हमेशा से किसानों, नौजवानों, महिलाओं और बेरोजगारों के पक्ष में काम करती आ रही है। यही वजह है कि आज किसानों की लड़ाई में पार्टी पूरी तत्परता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। जिला पंचायत सदस्य जमाल उर्फ पुत्तन ने किसान विधेयक को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की। इस अवसर गरीबदास, राजेश चौधरी, अनिल गौतम, रघुनंदन पांडेय, मोहम्मद जमाल उर्फ पुत्तन, दिलीप पाठक, एसके मेहंदी, अजय यादव, हिमांशु मिश्र, अज्जू सिंह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने संदेश पदयात्रा निकाली
शोहरतगढ़। कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय से कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकालकर स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान किसानों और आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में बताकर जागरूक किया। कांग्रेस संदेश पदयात्रा तहसील मुख्यालय शोहरतगढ़ से शुरू होकर पुलिस सहायता केंद्र होते हुए नीबी दोहनी, सोनारी मोहल्ला, भारत माता चौक, गड़ाकुल में पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, कांग्रेस नेत्री रंजना मिश्र, राजन श्रीवास्तव, अकबाल अहमद, कैलाश पंछी, देवेंद्र, गुड्डू, अनिल सिंह, अन्नू, इस्तियाक अहमद, धीरज गुप्ता, रामबहादुर, श्याम, श्यामू, पूर्व चेयरमैन शिवप्रसाद वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद