फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress celebrated patel jayanti

Siddharthnagar News: पूर्व प्रधानमंत्री व उप प्रधानमंत्री को कांग्रसियों ने किया याद

Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
congress celebrated patel jayanti
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाते कार्यकर्ता।स्त्रोत्र
फोटो-
विज्ञापन

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किया याद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस के जिला कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि सद्भावना एवं एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इसके साथ ही पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया गया। दोनों नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी को आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे सशक्त महिलाओं में गिना जाता है। वह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इंदिरा गांधी एक साहसी और निर्भीक महिला थीं। उन्होंने अपने साहस भरे निर्णय से पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगलादेश का निर्माण कर विश्व का भूगोल बदल दिया था। इंदिरा गांधी ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू, रंजना मिश्रा, जिला प्रवक्ता सादिक अहमद ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी मिलने के बाद सरदार पटेल ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सैकड़ों देसी रियासतों का भारत में विलय करा अखंड भारत का निर्माण किया था। इसके लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राजन श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार राव, शकील अंसारी, दिवाकर त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, राजकुमार पाठक, संतोष चौधरी, शौकत अली, देवेंद्र कुमार गुड्डू, राजेश कुमार शास्त्री, उमाशंकर, रितेश त्रिपाठी, सुदामा प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed