फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Congress besieged by office supplies

कांग्रेस ने किया आपूर्ति दफ्तर का घेराव

Thu, 19 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 19 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Congress besieged by office supplies
इटवा में अपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खाद्यान्न वितरण में अनियमितता व राशन कार्ड की सूची में गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील परिसर में धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए। आपूर्ति विभाग के अफसरों पर मनमाने ढंग से सूची में शामिल नामों में फेरबदल करने का आरोप लगाया। धरने के बाद आपूर्ति कार्यालय का घेराव किया। आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम एम.जुबेर बेग को सौंपा।
विज्ञापन

धरने में जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी ने कहा कि सपा सरकार में गुंडागर्दी चरम पर है। सरकारी कार्यालयों पर चक्कर लगाने के बाद भी गरीबों व किसानों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि पैसा लेकर पात्रों का नाम सूची से काटकर अपात्रों का नाम जोड़ने का खुला खेल हो रहा है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी समस्याओं को जिम्मेदार गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इससे गरीबों का हक उन्हें नहीं मिल पा रहा है। अगर जिम्मेदारों ने अपने रवैए में बदलाव नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुस्सलाम एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ने जनता को छलने का काम किया है। वहीं प्रदेश सरकार में कर्मचारी व अधिकारी मनमानी पर उतारु हैं। उन्होंने कहा कि एसडीएम के निर्देश व आदेशों को भी आपूर्ति अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

क्षेत्र के कोटेदार आपूर्ति अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त हैं। कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य काजी सुहेल अहमद, सच्चिदानंद पांडेय, मंगेश दुबे, पूर्व विधायक अनिल सिंह, लक्ष्मीरमण त्रिपाठी, शमसुलहक, पंकज तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल चौधरी, नसीर चौधरी, वंशराज चौधरी, राम सजीवन चौरसिया, बीपत राम शर्मा, मोहम्मद नफीस चौधरी, हरिद्वार, हरि प्रसाद, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed