{"_id":"69d3fac95f01cbbe5b09af01","slug":"conduct-the-survey-with-transparency-and-fairness-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156184-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता और निष्पक्षता से करें सर्वेक्षण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता और निष्पक्षता से करें सर्वेक्षण : डीएम
Mon, 06 Apr 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनग। नौगढ़ तहसील के ग्राम सोनवल में सोमवार को रबी फसल गेहूं की जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की ओर से क्राॅप कटिंग कराकर उत्पादकता को देखा गया। क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराए जाएं, ताकि वास्तविक उत्पादन का सही आंकलन हो सके।
नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनवल में क्राॅप कटिंग के दौरान डीएम ने कहा कि फसल उत्पादन से संबंधित आंकड़े कृषि योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों भी सुने। उन्होंने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने, गुणवत्तायुक्त बीजों का प्रयोग करने और समय पर सिंचाई एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। ग्राम पंचायत सोनवल में गाटा संख्या-92 किसान अंजनी पत्नी गिरधारी क्षेत्रफल 43.3 वर्ग मीटर में क्राॅप कटिंग कराई गई, जिसमें 16.550 किग्रा उत्पादन प्राप्त हुआ। इसके अनुसार 38.450 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार प्राप्त हुई।