फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   computer accounting course will start in university

Siddharthnagar News: विश्वविद्यालय में शुरू होगा कंप्यूटर एकाउंटिंग कोर्स

Thu, 04 May 2023 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
computer accounting course will start in university
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब के उद्घाटन समारोह में लैब का निरीक्षण करते क
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के वाणिज्य संकाय में कंप्यूटर लैब बनाया गया है। लैब के 80 कंप्यूटर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुविधा प्राप्त हो रही है, जबकि ये सिस्टम वाईफाई से लैस है। अब विश्वविद्यालय ने परिसर के अलावा अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी कंप्यूटर एकाउंटिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग के सर्टिफिकेट कोर्स संचालित करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय में कंप्यूटर लैब होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा हो रही है। इसी के माध्यम से तीन से माह का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ नेट सहित अन्य ऑनलाइन परीक्षाओं के मौके पर विश्वविद्यालय को भी सेंटर बनाया जाएगा। वाणिज्य संकाय अध्यक्ष प्रो. दीपक मिश्र ने बताया कि वाणिज्य संकाय में कंप्यूूटर लैब बनने से पढ़ाई में आसानी होगी। एमबीए के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से बेहतर अध्ययन कर सकेंगे। जल्द ही सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति ने किया लैब का उद्घाटन
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने बुधवार को कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय निरंतर अपने विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कंप्यूटर लैब विश्वविद्यालय की एक बहुमूल्य संपत्ति बनेगी और विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने इस अवसर पर लैब में लगे समस्त कंप्यूटरों का निरीक्षण किया एवं विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिष्ठाता वाणिज्य संकाय प्रो दीपक मिश्र, कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. सौरभ, डॉ. अखिलेश दीक्षित, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. दिनेश प्रसाद, डॉ. शिवम शुक्ला, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विमल चंद्र वर्मा, डॉ. कहकशां खान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed