{"_id":"69b5b9a220d0ca6db90cd2b0","slug":"composite-school-students-leave-for-educational-tour-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154997-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कंपोजिट विद्यालय के छात्र शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कंपोजिट विद्यालय के छात्र शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना
Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय भरवठिंया बाजार के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण शनिवार को ऐतिहासिक एवं बौद्ध धर्म के प्रमुख स्थल पिपरहवा बौद्ध स्तूप (कपिलवस्तु) के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब नौ बजे विद्यालय परिसर से 60 छात्र-छात्राओं का दल शिक्षकों की देखरेख में बस के माध्यम से भ्रमण पर निकला। भ्रमण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे किताबों में पढ़ी बातों को प्रत्यक्ष रूप से ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर देखते हैं तो उनका ज्ञान और अधिक समृद्ध होता है। इससे उनमें इतिहास, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
उन्होंने बताया कि पिपरहवा बौद्ध स्तूप विश्व प्रसिद्ध स्थल है, जिसे भगवान बुद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहरों में माना जाता है। भ्रमण के दौरान बच्चों को बौद्ध धर्म के इतिहास, कपिलवस्तु की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और पुरातात्विक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण पर जा रही बस को भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उन्हें इतिहास व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रमेश गुप्ता, प्रभात कुमार, नवीन निश्चल, किरण देवी, काजल, सत्यम पांडेय, प्रिंस, नंदनी और नीतू सरोज सहित कई लोग मौजूद रहे।