फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Composite school Rehra becomes nursery for girl players

Siddharthnagar News: बालिका खिलाड़ियों की नर्सरी बनी कंपोजिट विद्यालय रेहरा

Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Composite school Rehra becomes nursery for girl players
सिद्धार्थनगर। बालिका खिलाड़ियों के लिए कंपोजिट विद्यालय रेहरा नर्सरी बन कर उभर रही है। जिससे बालिका वॉलीबाल की खिलाड़ी जिले का मान बढ़ा रही है। तमाम तरह की असुविधाओं के बावजूद प्रशिक्षण के दम पर गांव की बेटियां बेसिक स्तर पर गोल्ड मेडल ला रही हैं। विगत 31वीं, 32वीं, 33 वीं और अब 34 वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में वॉलीबाल खेल में गोल्ड लाकर स्कूल व जिले का मान बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के करीब नौगढ़ ब्लॉक में स्थित कंपोजिट विद्यालय रेहरा इन दिनों सुर्खियों में है। यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में नहीं बल्कि वॉलीबाल खेल के कारण हासिल की है। यहां पर पढ़ने वाली छात्राओं ने वह कारनामा कर दिखाया है, जो बिरले ही स्कूल हासिल कर सकते हैं। विद्यालय की छात्राएं वर्ष 2017 से लगातार राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल का तोहफा जिले को दे रहीं हैं। प्रशिक्षक अरविंद गुप्ता ने बताया कि 2015 से विद्यालय की बालिकाओं को पढ़ाई के साथ खेल का अभ्यास करा रहा हूं।
विज्ञापन

शुरुआत में प्रशिक्षण देने में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। लेकिन 2016 में जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल से चयन हुआ था। इसके बाद खिलाड़ियों ने जीत का सिलसिला जारी रखा। और वह प्रतिवर्ष होने वाली प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड देना शुरु कर दिया है। खिलाड़ियों ने बताया कि प्रशिक्षक के नहीं होने से खेल की संभावना नहीं थी। प्रशिक्षक के आने के बाद विद्यालय से ही टीम बन गई। 34 वीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली खिलाड़ियों ने बताया कि अपने सीनियर को देखकर अभ्यास करना शुरू किया। इससे सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान लाते हुए टीम को जीत दिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed