फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complete the voter list upload work within the stipulated time limit: District Magistrate

मतदाता सूची अपलोड कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं : जिलाधिकारी

Wed, 12 Nov 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Complete the voter list upload work within the stipulated time limit: District Magistrate
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को पंचायत चुनावों के तहत निचलौल में संभावित डुप्लीकेट मतदाता सूची सत्यापन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची अपलोड कार्य की प्रगति का अवलोकन करते हुए डाटा फीडिंग की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी निर्देशित किया कि जिन बीएलओ का डाटा अब तक प्राप्त नहीं हुआ है उनसे संपर्क कर तत्काल डाटा प्राप्त कर संभावित डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची अपलोड निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन के डाटा फीडिंग का पर्यवेक्षण करते हुए जिस स्तर पर भी शिथिलता हो उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। निचलौल तहसील में 122 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची अद्यतन करने के लिए 15 कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत हैं। इस अवसर पर एसडीएम सदर सिद्धार्थ गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी शमा सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed