{"_id":"64ac52f10867287369049824","slug":"complete-the-construction-works-in-a-quality-and-timely-manner-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-1096-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध पूर्ण कराएं: डीएम
Tue, 11 Jul 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन साथ में मौजूद सीडीओ जयेन्द्र
सिद्धार्थनगर। जनपद में कराए जा रहे निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराएं। जनपद में बचे हुए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण तथा ग्राम पंचायत में बकाया विद्युत बिलों भुगतान कराएं। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं 25 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में कहीं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नोडल अधिकारी कोे गोशाला का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। कहा कि गोशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। सहभागिता योजना के तहत लोगो को गोवंश लेने के लिए प्रोत्साहित करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्य में प्रगति लाकर बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि की समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम योगेंद्र लाल भारती, डीसी मनरेगा रवि पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, सीएमओ डाॅ. वीके अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभागी कुलकर्णी उपस्थित रहे।