{"_id":"66903282c7dc670135098776","slug":"complete-100-target-on-all-indicators-of-aspirational-district-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120669-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षी जिले के सभी इंडिकेटर पर शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षी जिले के सभी इंडिकेटर पर शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें : डीएम
Fri, 12 Jul 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोहिया कला भवन में नीति आयोग के ओर से आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लाॅक कार्यक्रम के तहत विभिन्न इंडिकेटर पर शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के संबंध में एएनएम, आशा संगिनी की बैठक हुई। डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने कहा कि हमारा जनपद आकांक्षी जनपद की श्रेणी में है। इसके लिए शासन की ओर से नीति आयोग के तहत विभिन्न इंडिकेटर्स पर लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसको हम सबको शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करना है। स्वास्थ्य विभाग एवं आईसीडीएस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
डीएम ने कहा कि जनपद का विकास तभी संभव है, जब यहां के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सभी लोग टीम भावना के साथ पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने में पूरे मनोयोग से सहयोग करें। लक्ष्य काफी बड़ा है, लेकिन असंभव नहीं है। टीकाकरण में जनपद की प्रगति काफी कम है। उन्होंने सभी एएनएम को निर्देश दिए कि सभी लोग क्लस्टर वाइज गांव में जाकर रेंडमली आशा के विभिन्न रजिस्टर को चेक करें। आशा कार्यकत्री प्रत्येक गांव में जाकर गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों, 30 वर्ष के लोगों, टीकाकरण योग्य बच्चों को चिह्नित करें तथा हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की सूचना एएनएम को उपलब्ध कराएं। नव दंपतियों की भी सूची तैयार कर लें। गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर जांच कराते हुए संस्थागत प्रसव भी कराएं।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि एएनएम को बुधवार एवं शनिवार को छुट्टी अपरिहार्य स्थिति में ही स्वीकृत किया जाए तथा चिह्नित हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त किया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित रहे।