{"_id":"64d12b2055b1b34c7806c076","slug":"complaint-of-fake-name-in-voter-list-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2683-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांसी के विधायक जयप्रताप सिंह ने की वोटर लिस्ट में फर्जी नाम होने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांसी के विधायक जयप्रताप सिंह ने की वोटर लिस्ट में फर्जी नाम होने की शिकायत
Mon, 07 Aug 2023 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र में बेलवालगुनही गांव के वोटर लिस्ट में फर्जी वोटरों का नाम हटाने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसके बाद वोटर लिस्ट का सत्यापन किया गया। एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। एसडीएम ने गांव के एक-एक परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर जानकारी लिया। वोटर लिस्ट में 27 अन्य गांव के लगभग 604 लोगों का नाम चिन्हित किया गया। सत्यापन के दौरान लगभग 200 मृतकों का नाम तथा लगभग 200 वोटरों का डबल नाम लिस्ट में अंकित पाया गया।
विधायक बांसी जयप्रताप सिंह ने बेलवालगुनही में ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट में कई नाम दूसरे जनपद एवं अन्य ग्राम सभा के पाए जाने से संबंधित शिकायत जिलाधिकारी से पूर्व में किया गया था। इस दौरान नायब तहसीलदार अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी चन्द्रभान उपाध्याय, लेखपाल सुनील पटेल, श्रवन, विवेक राय, शिवेन्द्र धर द्विवेदी, शेखर आजाद, प्रधान तुफैल अहमद, साबिर खान आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसडीएम बांसी प्रमोद कुमार का कहना है कि संबंधित ग्राम पंचायतों के लेखपाल व बीएलओ की संयुक्त टीम इस पर काम करेंगे। किसी भी वोटर का नाम नियमानुसार दो जगहों पर नहीं रहेगा।