{"_id":"5e2888d08ebc3e8d3f51fd47","slug":"complaint-against-beo-to-post-coment-on-facebook-siddharthnagar-news-gkp3382369174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बीइओ के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बीइओ के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर का पीडीएफ
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बीईओ के खिलाफ शिकायत
सोशल मीडिया पर खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद ने की थी अभद्र टिप्पणी
डीएम, सीडीओ से भी शिकायत, कार्रवाई न होने पर अपर मुख्य सचिव को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए सवर्णों के बाबा साहेब शीर्षक से टिप्पणी करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी का प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है। डीएम, सीडीओ से शिकायत के एक वर्ष बाद भी कार्रवाई न होने से क्षुब्ध भाजपा मंडल महामंत्री ने मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को शिकायती पत्र भेजा है। वर्तमान में खंड शिक्षा अधिकारी की तैनाती नौगढ़ ब्लॉक में है।
भाजपा उसका मंडल के महामंत्री व क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि पंकज चौबे की ओर से मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को भेजे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव कुमार जायसवाल द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दमोदर दास मोदी के खिलाफ जातिगत व उन्मादी पोस्ट सोशल मीडिया के फेसबुक पर प्रधानमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए सवर्णों के बाबा साहेब शीर्षक लिखते हुए उनके विरुद्ध 9 जनवरी 2019 को की गई थी। इस पोस्ट की मौखिक शिकायत जिलाधिकारी दीपक मीणा, तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर से की गई थी। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी। भाजपा नेता पंकज ने मौजूदा समय में सदर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी ध्रुव प्रसाद जायसवाल को भ्रष्ट व अनुशासित बताते हुए साक्ष्य के रूप में सीडी भेजते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बताते चलें कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के समय ध्रुव प्रसाद जायसवाल बीएसए कार्यालय में ही मुख्यालय के बीईओ के पद पर तैनात थे।
भाजपा नेता की शिकायत दबा दी गई
अमर उजाला में 16 अक्तूबर को इस मामले में खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद भाजपा नेताओं ने मामले की शिकायत डीएम से लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री से की थी। लेकिन मामले में सत्ता पक्ष के एक नेता के गुर्गे ने राजनीतिक पैरवी के जरिए मामले को दबा दिया था। इसके बाद फिर से शिकायत हुई तो विभाग में कई तरह की चर्चाओं ने जन्म ले लिया है। बताया जाता है कि शिकायत दब जाए, इसलिए विभाग भी इसे मैनेज करने में जुटा हुआ है।