फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Complaint about construction of water tank without standard

Siddharthnagar News: मानक विहीन पानी की टंकी के निर्माण की शिकायत

Sat, 16 Sep 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Complaint about construction of water tank without standard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विकास खंड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत अजगरा में हर घर जल योजना के तहत मानक विहीन सामग्री से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने उच्चाधिकारी से निर्माण सामग्री की जांच कराकर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पानी टंकी निर्माण में दोयम दर्जें की ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। इस योजना के तहत गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाई गई है, उसी के तहत गांव में पानी की टंकी भी बनाई जा रही है। इसमें ठेकेदार निम्न क्वालिटी का सामग्री इस्तेमाल करके जल्दबाजी में कार्य को पूर्ण कराने के चक्कर में सारा खेल किया जा रहा है। कमीशन के चक्कर में घटिया क्वालिटी का सामान लगाया जा रहा है, जो कभी भी बनने के बाद गिर सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रहलाद, भोपाल, घमालू, नरेश, राम प्रसाद, जुगानी आदि लोगों ने निर्माणाधीन टंकी की जांच कराकर मानक के अनुरूप कार्य कराने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed