{"_id":"628a89b3ae7288609c63383e","slug":"community-toilet-in-complete-payment-complete-siddharthnagar-news-gkp4377945129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक शौचालय अधूरा, भुगतान पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक शौचालय अधूरा, भुगतान पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक शौचालय अधूरा, भुगतान पूरा
डुमरियागंज ब्लॉक के भानपुररानी गांव में अधूरा है सामुदायिक शौचालय
तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव नोटिस देकर की जा रही विभागीय कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक के भानपुररानी गांव में सामुदायिक शौचालय निर्माण पूरा कराया ही नहीं गया लेकिन भुगतान निकाल लिया गया। जांच में खुलासा होने पर सीडीओ पुलकित गर्ग के निर्देश पर डीपीआरओ आदर्श ने तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
भानपुररानी गांव में सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए 4.08 लाख रुपये धनराशि आवंटित हुई थी। तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव लवकुश ने आवंटित धनराशि के सापेक्ष 3.72 लाख रुपये भुगतान कर दिया लेकिन सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ। इसी बीच ग्राम पंचायत सचिव लवकुश स्थानांतरण हो गया और भानपुररानी में विनय सिंह ग्राम पंचायत सचिव नियुक्त हो गए। डीपीआरओ आदर्श ने डुमरियागंज ब्लॉक के भानपुररानी और मस्जिदिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भानपुररानी गांव में सामुदायिक शौचालय पूर्ण नहीं होने पर पूछताछ में बताया गया कि तत्कालीन सचिव लवकुश ने धन का भुगतान कर दिया था। बार-बार कहने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराया गया। डीपीआरओ ने बताया कि इस संबंध में सचिव लवकुश को नोटिस दिया गया लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। साथ ही एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।