फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Community policing will boost trust.

Siddharthnagar News: कम्युनिटी पुलिसिंग से बढ़ेगा भरोसा

Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Community policing will boost trust.
चिल्हिया। थाना चिल्हिया में शनिवार को कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (सीपीयू) के तहत ग्राम प्रधानों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास स्थापित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन की ओर से चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सीपीयू का उद्देश्य सामुदायिक कल्याण गतिविधियों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करना और आपसी विश्वास को मजबूत करना है। संपर्क, सहायता के लिए सीधे संपर्क नंबर उपलब्ध कराना, दिव्यांगजनों की सूची तैयार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

Ф
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed