फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   committed to follow the way told by baba saheb

Siddharthnagar News: बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
committed to follow the way told by baba saheb
जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प
विज्ञापन

शाहपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी हुई। उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया
बच्चाराम बौद्ध ने बाबा साहब की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी का आरंभ किया। लोगों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर 1956 को बाबा साब इस दुनिया से विदा हो गए थे। उन्होंने कहा था कि जब तक संविधान जिंदा रहेगा तब तक मैं संविधान के हर पन्ने में जिंदा रहूंगा। बाबा साहब भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार जीवंत हैं। शिव कुमार आजाद व अशोक कुमार ने कहा कि इस दौर मे बाबा साहब के सपनों को साकार करना है तो शिक्षा को हथियार बनाना होगा। इस दौरान राम कुमार, राम प्रकाश गौतम, सूर्यबलि, बलराम बौद्ध, राजेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार धुरिया, गंगाराम, सुखपाल गौतम, अभय कुमार आजाद, विजयपाल, केदारनाथ आजाद, संतोष कुमार, करन गौतम, सुखई, दिवाकर गौतम, झिनकन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबा साहब के जीवन संघर्षों को याद किया गया
इटवा। भारतीय बौद्ध महासभा ने ग्राम सेमरा में बाबा साहब परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने कहा कि बाबा साहब सर्व समाज के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। जिला उपाध्यक्ष डॉ. जेपी बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा को सर्वोपरि माना और कहा कि शिक्षा व संस्कार से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। इसलिए सभी लोग अपने पाल्यों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराएं ताकि बाबा साहब का सपना साकार हो सके। इस दौरान अनिल गौतम, राम प्रकट, राधेश्याम गौतम, तुलसीराम भारती, जगत गौतम, राम औतार, संदीप कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed