{"_id":"698e1379e3a41c8a580eb5c3","slug":"commissioner-and-dig-inspected-tameshwarnath-dham-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-145917-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कमिश्नर व डीआईजी ने तामेश्वरनाथ धाम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कमिश्नर व डीआईजी ने तामेश्वरनाथ धाम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारियों का जायजा लेते कमिश्नर-स्रोत सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-महाशिवरात्रि पव सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व डीआईजी संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना के साथ महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में शिवरात्रि पर्व को लेकर चल रही तैयारियाें का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था एवं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग व रूट डायवर्जन की व्यवस्था कराई जाए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जलाभिषेक व मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरा लगवाने, अग्निशमन दल व वालंटियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया-पाया शिविर आदि स्थापित करने के निर्देश दिए। मेला आयोजकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से बातचीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
मंडलायुक्त व डीआईजी ने मंदिर के पुजारियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि शिवभक्तों व मेलार्थियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए एवं उनकी हर संभव मदद के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने सभी से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संभावित घटनाओं आदि बारे में तत्काल पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरे व कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मेला के दौरान चेन स्नेचिंग, चोरी आदि की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए भी निर्देशित किया।