फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Come to my house Gajanan, come to my house...

Siddharthnagar News: घर में पधारो गजानन, मेरे घर में पधारों...

Sun, 08 Sep 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 08 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Come to my house Gajanan, come to my house...

विज्ञापन
- डुमरियागंज क्षेत्र में हर तरफ शुरू हो गई गणपति पूजनोत्सव की धूम
- शाम होते ही पंडालों में बढ़ जा रही है श्रद्धालुओं की भीड़

संवाद न्यूज़ एजेंसी
डुमरियागंज। गणपति पूजन उत्सव शनिवार की रात से शुरू हो गया है। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा पंडालों में गणेश वंदना के गीत, भजन और कीर्तन वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं। श्रद्धालु इस भक्तिमय माहौल का आनन्द ले रहे हैं। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

डुमरियागंज तहसील मुख्यालय सहित बैदौलागढ़, हल्लौर, भटगवा, भानपुररानी, परसा पंडित, परसा, सोनाहटी, मोतीगंज, भारतभारी, बेवा चौराहा, अगया, बहेरिया सहित 33 स्थानों पर गणेश चतुर्थी से गणपति पूजन उत्सव प्रारंभ है। जहां पर प्रतिदिन पूजा पंडाल में सिध्दीविनायक भगवान गणेश की आरती तथा भजन-कीर्तन आदि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। पूजा पंडाल पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। शाम को दर्शन और पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जा रही है।
विज्ञापन

अमन चैन कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जगदम्बा, हरिप्रकाश, रंजीत, संतोष, प्रदीप, राजेश, गुडडू, चन्द्रभान व अन्य लोग सक्रिय हैं। इस संबंध में डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र में 33 स्थानों पर पूजा पंडालों में गणेश की मूर्तियां स्थापित की गई है। सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रतिमा विसर्जन 12 और 13 सितंबर को शांतिपूर्ण माहौल में किया जाएगा। जिसकी तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्कोहर। गणेश चतुर्थी के साथ नगर पंचायत बिस्कोहर में शनिवार रात से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई। गाजे-बाजे के साथ भक्त गजानन की मूर्तियों को पूजा-पंडालों में लाए और पूजा-अर्चना की। लड्डू और मोदक से भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। अगले 10 दिनों तक गणपति की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। 10 वें दिन इन प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। बिस्कोहर नगर के चौक रोड, बाबू पोखरा, कश्यप मोहल्ला, दक्षिण डीह, बेलवा बाबू आदि स्थानों पर पंडालों में विराजित गणपति के दर्शन के लिए देर रात तक भक्त उमड़ते रहे।

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजयशंकर सिंह, चौकी प्रभारी बिस्कोहर मनोज कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने नगर के सभी पूजा पंडालों में जाकर सुरक्षा की जांच कर कार्यक्रम से संबंधित दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed