फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Combine two Brshtchari union of clan

गठबंधन दो भ्रष्टचारी कुनबे का मिलन

Fri, 17 Feb 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Combine two Brshtchari union of clan
अमित शाह (फाइल फोटो)
सिद्धार्थनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को दो भ्रष्टाचारी कुनबे का मिलन बताया है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में विचारों का कोई मेल नहीं है। यह दो ऐसे शहजादों का ठगबंधन हैं, जिनमें एक से मां परेशान हैं तो दूसरे से पिता। शाह ने पूर्वांचल का भाग्य बदलने के लिए भाजपा को समर्थन की अपील की। इटवा के बस स्टैंड और खेसरहा के विकास इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित जनसभाओं में भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा तो मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। दावा किया कि प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हुए बिजली, सड़क, अस्पताल, रोजगार, किसानी की बदहाली पर हामी भरवाई। कहा कि 15 वर्षों में सपा-बसपा ने यूपी को विकास में पीछे छोड़ दिया है। फिर भी अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है। पांच सालों में यूपी हत्या, बलात्कार, गुंडागर्दी, चोरी, डकैती में नंबर वन बना है। अगर अखिलेश को अपने काम पर दोबारा सरकार बनाने का भरोसा था तो कांग्रेस को सौ सीटें क्यों दी। वह सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं। यूपी का विकास न बुआ कर सकती हैं और न भतीजा। सिर्फ मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ही यहां खुशहाली ला सकती है।
विज्ञापन

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ढाई साल का हिसाब मांग रहे राहुल पहले सपा के 5 सालों का हिसाब लें। ढाई साल में लागू केंद्र सरकार की 93 योजनाएं गिनाईं। घोषणा पत्र में शामिल वादों का जिक्र करते हुए दावा किया कि सरकार बनी तो यूपी को नंबर वन राज्य बनाएंगे। जाति-धर्म का भेद मिटाकर हर वर्ग के विकास के लिए काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed