फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Collision between two bikes, youth dies

Siddharthnagar News: दो बाइक में टक्कर, युवक की मौत

Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Collision between two bikes, youth dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के अशोक मार्ग पर शनिवार रात दो बाइकों में आमने- सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नगर के वाल्मीकिनगर वार्ड निवासी कमल पांडेय (43 ) शनिवार रात बाइक से किसी काम से अशोक मार्ग गए थे। वापसी में अचानक एक बाइक जो पुलिस कार्यालय की ओर जा रही थी, उससे टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमल पांडेय बाइक से छिटककर डिवाइडर पर जा गिरे। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही कमल के मौत की खबर उनके घर पहुंची पूरे परिवार में कोहराम मच गया। कमल की मौत से उनके परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे दो संतान और पत्नी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल कुशल व्यवहार के धनी थे। समाज में उनकी अच्छी प्रतिष्ठा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed