{"_id":"58517fa44f1c1bfd0764a094","slug":"collectorate-in-15-minutes-10-minutes-of-hospital-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट में कलेक्ट्रेट, 10 मिनट में अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट में कलेक्ट्रेट, 10 मिनट में अस्पताल का निरीक्षण
सिद्धार्थनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त दिनेश सिंह का वार्षिक निरीक्षण औपचारिकताओं तक सिमटा रहा। 15 मिनट में कलेक्ट्रेट के सभी पटलों का जायजा ले लिया और फिर दस मिनट में जिला अस्पताल की हालत भी देख ली। व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और फिर ओके कहकर चलते बने। उन्होंने उसका ब्लाक के भिटिया ग्राम पंचायत में चौपाल भी लगाई।
सुबह करीब 11 बजे जिले में पहुंचे मंडलायुक्त सबसे पहले पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे। कुछ देर विश्राम के बाद 11.55 बजे काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। सभी पटलों पर कार्यरत कर्मचारियों से परिचय करते हुए उन्हें शासन की मंशानुसार काम करने की हिदायत दी। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिवमूरत लाल श्रीवास्तव से ईवीएम के रख-रखाव की जानकारी ली। सीआरए कार्यालय, जिला भूमि अध्याप्ति कार्यालय, भूलेख कार्यालय का निरीक्षण करते हुए 12.05 तक कलेक्टर कक्ष में पहुंच गए। यहां अफसरों की बैठक के बाद दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल रवाना हो गए। यहां आईसीयू, एसएमसीयू में भर्ती मरीजों का भी निरीक्षण किया। शासन से आने वाली दवाओं के वितरण के बारे में जानकारी ली। कुल 10 मिनट में निरीक्षण को निपटाते हुए उसका के भिटिया के लिए निकल गए। निरीक्षण के दौरान अपन निदेशक स्वास्थ्य डॉ.रामचंद्र, सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय, डिप्टी सीएमओ डॉ.विजय कुमार, डॉ.एके झा, डॉ.अनु मोदी, डॉ.एसके गुप्ता आदि मौजूद रहे।