फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Collectorate illuminated with colorful lights, hi-tech gate will be builtCollectorate illuminated with colorful lights, hi-tech gate will be built

Siddharthnagar News: रंगबिरंगी रोशनी से जगमग हुआ कलक्ट्रेट, बनेगा हाईटेक गेट

Mon, 20 Jan 2025 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Collectorate illuminated with colorful lights, hi-tech gate will be builtCollectorate illuminated with colorful lights, hi-tech gate will be built
जगमगाती लाइट से कलेक्ट्रेट सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले का कलक्ट्रेट भवन अब नए लुक में नजर आएगा। कलक्ट्रेट भवन को नया स्वरूप देते हुए हाईटेक बनाने के लिए जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने कार्य शुरू किया है। इसके तहत मुख्य भवन जहां रात के समय जलने वाले रंग बिरंगी लाइट व्यवस्था सभी को लुभा रही है।
वहीं अब पूरा परिसर नए लुक में दिखेगा। इसी कड़ी में अब कलक्ट्रेट गेट को भी माॅडल रूप दिया जा रहा है। यह पूरे प्रदेश के कलक्ट्रेट भवनों में अलग नजर आएगा। कलक्ट्रेट गेट काे हाईटेक बनाने के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें भव्य गेट का निर्माण किया जाएगा। जो दूर से ही दिखेगा। इसी के साथ चौकीदार का रूम बनेगा। ताकि अनावश्यक रूप से लोग आवाजाही न कर सकें। जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए पक्की नालियां बनाई जा रही हैं। सिद्धार्थनगर कलक्ट्रेट आने वाले दिनों में पर्यटक स्थल के रूप में नजर आएगा। इसके लिए परिसर में पार्क को भी विकसित किया जा रहा है। जहां विभिन्न किस्म के फूल लगाए जाएंगे। यहां पहुंचकर लोग सुकून भी महसूस करेंगे।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय करीब 30 वर्ष बाद नए स्वरूप में दिखेगा। हरियाली एवं फूलों की खुशबू से भी पूरा परिसर महकेगा। जिला प्रशासन पूरी तरह से इस कार्य को अंजाम देने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में पंचम तल की तरह नजर आ रहा कलक्ट्रेट : कलक्ट्रेट भवन शाम होते ही कई रंग की रोशनी से रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed