{"_id":"6a4abbcc063a79fe960485dc","slug":"cold-drinks-being-transported-to-nepal-seized-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160804-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल लेकर जा रहा कोल्ड ड्रिंक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल लेकर जा रहा कोल्ड ड्रिंक पकड़ा गया
Mon, 06 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
लोटन कोतवाली क्षेत्र के करमैनी गांव के पास से पुलिस ने पकड़ा, कस्टम ने जब्त किया
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के हरिवंशपुर चौकी की टीम ने रविवार को नेपाल सीमा सटे करमैनी गांव के पास नेपाल निवासी बाइक सवार अखिलेश यादव को पकड़ा। उसके कब्जे से कोल्ड ड्रिंक बरामद की गई जो भारतीय बाजार से खरीदकर नेपाल में बिक्री के लिए लेकर जा रहा था। तस्करी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा टीम सहित भारत-नेपाल सीमा पर गश्त पर थे। इसी बीच बॉर्डर पर स्थित करमैनी गांव के पास एक बाइक सवार सीमा की ओर जाते हुए दिखा। संदिग्ध दिखने पर जवानों ने घेराबंदी करके रोक लिया। तलाशी ली तो झोले से 63.44 लीटर कोल्ड ड्रिंक एक नामी ब्रांड का बरामद की गई। पूछताछ में युवक अपना नाम अखिलेश यादव निवासी कोटही माई थाना लुंबिनी जनपद रूपन्देही, राष्ट्र नेपाल बताया। चेकिंग के दौरान बरामद बाइक व सामान को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा दिया। इस दौरान राहुल गुप्ता चौकी प्रभारी हरिवंशपुर थाना लोटन सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।