फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cold day shook my heart, sunshine remained ineffective

शीत दिवस ने हाड़ कंपाया, धूप रही बेअसर

Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Cold day shook my heart, sunshine remained ineffective
शीत दिवस ने हाड़ कंपाया, धूप रही बेअसर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गलन के कारण जिले में सोमवार को लोग ठिठुरते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन उससे राहत पाने की कोशिश करने वालों को सर्द हवा से परेशानी हुई। उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली बर्फीली हवा के कारण गलन बढ़ गई है। गलन के कारण लोग देर से घर से बाहर निकले और देर शाम से पहले ही घर पहुंच गए। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण शीत-दिवस हो गया।
जिले में सोमवार की सुबह कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जबकि गलन के कारण बाइक सवार भी धीमी रफ्तार से ही चलते दिखे। गलन के कारण लोगों की दिनचर्या बदल गई है। मौसम विभाग के विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों तथा रेगिस्तानी क्षेत्रों से आने वाली, शुष्क व ठंडी हवाओं से गलन बढ़ी है। 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। जिले और आसपास के क्षेत्रों में दिन के न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतराल कम होने के कारण सर्दी अधिक है। आने वाले दिनों में धूप का प्रभाव बढ़ेगा और धीरे-धीरे गलन कम होगी।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले का न्यूनतम तापमान एक डिग्री के साथ 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया, जबकि इस दौरान कोहरे का प्रभाव कम होने के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी और कोहरा कम होगा। उसके बाद गलन में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed