फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Codeine-containing cough syrup: The smuggling network spreads across the border

कोडीनयुक्त कफ सिरप : बॉर्डर पार पहुंचा तस्करी का जाल

Tue, 17 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Codeine-containing cough syrup: The smuggling network spreads across the border

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कोडीनयुक्त कफ सिरप की 119 शीशी के साथ रविवार को एक नेपाली नागरिक सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे बॉर्डर इलाके में हलचल मच गई है। पिछले महीने इसी बॉर्डर इलाके से कोडीनयुक्त कफ सिरप कांड से जुड़े विकास नरवे और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कोडीनयुक्त कफ सिरप का जाल नेपाल से लेकर बांग्लादेश तक फैला हुआ है।
रविवार को पकड़े गए आरोपियों में एक सप्लायर भी शामिल है। पूछताछ में इन तीनों आरोपियों ने नेपाल में कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी की बात कही। अब सुरक्षा एजेंसियां कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस पकड़े गए आरोपी के जरिए इस पूरे नेटवर्क के चेन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कोडीनयुक्त कफ सिरप के मामले में प्रदेश स्तर पर जांच जारी है। इसमें मामले में गिरोह से जुड़े आजमगढ़ जनपद के नरवे निवासी विकास सिंह नरवे और उसके दो सहयोगी आकाश पाठक और अंकित श्रीवास्तव की जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव से वाराणसी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने जनवरी से दबोचा था। तीनों को पुलिस लेकर वाराणसी चली गई।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीमावर्ती थानों की पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी थी। इसी बीच रविवार को एसएसबी 66वीं वाहिनी ककरहवा सीमा चौकी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम दो अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें दो लोगों के पास से 119 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवा बरामद हुई थी। कोडीनयुक्त कफ सिरप मिलते ही पुलिस चौंक गई और सप्लायर के बारे में पूछताछ की। आरोपियों ने सप्लायर का नाम बताया तो पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस सप्लायर की भी पूरी कुंडली खंगाल रही है। इससे कोडीनयुक्त कफ सिरप के चेन की तस्वीर साफ हो सकेगी। वहीं विकास सिंह नरवे और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद उसी इलाके से कोडीनयुक्त कफ सिरप की बरामद के बाद पुलिस के अलावा अन्य एजेंसी भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। इसमें बरामद किए गए कोडीनयुक्त कफ सिरप के प्रिंट और बैच नंबर आदि की बारीकी से जांच हो रही है। बॉर्डर इलाके में बस्ती, लखनऊ और गोरखपुर से दवा की आपूर्ति होती है। इसमें लखनऊ और बस्ती के गणपति फार्मा में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोगस फर्म के जरिए खेल चलता था। ऐसे में इस कोडीयनयुक्त कप सिरप का कनेक्शन बस्ती से जुड़े होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बॉर्डर इलाके में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
---
मेडिकल स्टोर और लोकल सप्लाई पर सवाल

सीमावर्ती इलाकों में संचालित मेडिकल स्टोर्स की भूमिका से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। जरूरत से ज्यादा कफ सिरप की खरीद-फरोख्त, स्टॉक रजिस्टर और सप्लाई बिल अब जांच एजेंसियों के रडार पर है। स्थानीय नेटवर्क की मौजूदगी की आशंका बढ़ गई है। क्योंकि बॉर्डर पर संचालित होने वाले अधिकांश मेडिकल स्टोर्स से नेपाल के लोग दवा लेकर जाते हैं। इसमें नेपाल सीमा पर हर माह नशीली गोली की बरामदगी और गिरफ्तारी भी होती है। ककरहवा बॉर्डर से जुड़े राशिद के मुताबिक नेपाल में दवाएं महंगी मिलती है। इसलिए सामान्य बीमारी के अलावा कफ सिरप और कुछ प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेची जाती है। जिन्हें मानसिक रूप से बीमार या फिर पागल होने पर दी जाती है। बिना बाजार और चौराहे के बॉर्डर इलाके में हर साल नई दवा की दुकान खुलती है, जो नेपाल के लोगों के भरोसे संचालित होता है, क्योंकि बाजार आने वाले लोग यहीं से दवा लेते हैं। वहीं जो तस्करी के जरिए जाता है, उसका दो गुना दाम हो जाता है। जैसे 120 रुपये का कफ सिरप नेपाल में भारतीय मुद्रा में 200-250 रुपये तक बिक जाता है।
---
यह है कार्रवाई
मोहाना पुलिस व एसएसबी टीम ने रविवार को बॉर्डर इलाके के पननी की तरफ से आती हुई एक बाइक को रोका। बाइक पर दो लोग सवार थे। उनके बीच एक गत्ता रखा हुआ था। बाइक चालक ने पूछताछ में अपना नाम इमरान निवासी सिकरी बाजार थाना मोहाना व पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख निवासी मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल बताया। गत्ते से 119 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरफ और नशीली दवा बरामद हुई। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि विजय शेखर यादव निवासी चैनपुर थाना मोहाना ने उन्हें यह कप सिरप और नशीली दवा उपलब्ध करवाया था। आरोपी इसे नेपाल में बेचने की फिराक में थे।

---
बोले जिम्मेदार
बरामद कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में जांच की जा रही है। कहां से और किसके जरिए सप्लायर को यह माल मिला और उसने दोनों आरोपियों को दिया, इसके बारे में गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed