फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CMO told the plans of the health department

Siddharthnagar News: सीएमओ ने बताईं स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं

Tue, 09 Jun 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
CMO told the plans of the health department
बस्ती। केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को सीएमओ कार्यालय में हुआ। भाजपा नेताओं ने जहां केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध जनों के सामने गिनाईं, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को गिनाते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभांवित कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में चल रही भाजपा सरकार का 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। उन्होंने अपील भी की कि बाहर की यात्रा कर अनायास खर्च को मत बढ़ाईये। मौजूदा तेल व गैस संकट की चर्चा करते हुए कहा कि सभी प्रबुद्धजन तेल बचाने की दिशा में कदम उठाएं। पिछले दिनों चर्चा में आए युवाओं के एक दल की चर्चा करते हुए कहा कि उस ओर ध्यान न दें। हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा ने कहा कि युवा इस देश की ताकत हैं। युवाओं का सही मार्ग दर्शन कर युवा शक्ति का प्रयोग देश की तरक्की में किया जा सकता है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. एके चौधरी ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण में जिला दूसरे नंबर पर है, इसे पहले स्थान पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ डॉ. ब्रजेश शुक्ला ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधााओं का दायरा बढ़ा है। लोगों को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन दुर्गेश मल्ल ने किया। इस दौरान शहर कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया, डॉ. भाष्कर यादव, डॉ. आनंद मिश्राा, डॉ. विनोद, डॉ. राजेश, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. शशि, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed